Site icon Dainik Savera Times

मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, IPL के शुरूआती मैच नहीं खेल पायेंगे सूर्यकुमार यादव

मुंबई: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से फिटनेस मंजूरी मिलना बाकी है जिससे निश्चित है कि वह 24 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगे।

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ‘स्पोर्ट्स र्हिनया’ की सजर्री के बाद उबरने और ‘रिहैबिलिटशेन’ के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए में थे।

दिसंबर से क्रिकेट से बाहर रहे सूर्यकुमार का मंगलवार को एनसीए में फिटनेस टेस्ट भी कराया गया लेकिन पीटीआई को लगता है कि इस 33 साल के खिलाड़ी के फिटनेस के आकलन की जरूरत है।

सूर्यकुमार का गुरुवार को फिर एक बार आकलन किया जायेगा।मुंबई इंडियंस के 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी बाद में तय की जायेगी।

सूर्यकुमार ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक अस्पष्ट संदेश पोस्ट किया जिसमें ‘दिल टूटने वाली इमोजी’ बनी हुई थी।

Exit mobile version