Site icon Dainik Savera Times

नीदरलैंड की टीम को बड़ा झटका: European Football Championship में नहीं खेल पाएंगे Midfielder Frankie

रोटरडम (नीदरलैंड): नीदरलैंड के मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग टखने की चोट के कारण यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे जिससे टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नीदरलैंड के फुटबाल महासंघ ने बताया कि बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाला यह स्टार फुटबॉलर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

नीदरलैंड की आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-0 से जीत के दौरान डी जोंग बाहर बैठे रहे। नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा,‘‘वह अगले तीन सप्ताह तक शीर्ष स्तर की फुटबॉल खेलने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं। उन्हें टीम में बनाए रखने का कोई मतलब नहीं बनता है।’’यूरोपीय चैंपियनशिप में 1988 का विजेता नीदरलैंड यूरो 2024 में अपना पहला मैच रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Exit mobile version