Site icon Dainik Savera Times

T20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान का बड़ा बयान; हिटमैन को ब्रेक की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के लगातार खराब स्कोर को तूल नहीं दिया, लेकिन कहा कि थके हुए भारतीय कप्तान को टी20 विश्व कप से पहले तरोताजा होने के लिये ब्रेक की जरूरत है। अगले महीने टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में से चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत में रोहित ने पारियों में 49.5 की औसत और 164.1 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए थे।

वहीं, पिछली पांच पारियों में वह 6.6 की औसत और 94.3 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 33 रन बना पाए हैं। इस साल आईपीएल से पहले रोहित ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। क्लार्क ने कहा, ‘रोहित अपने प्रदर्शन का खुद बेहतर आकलन कर सकते हैं। वह निराश होंगे। खासकर उन्होंने आईपीएल 2024 की जितनी शानदार शुरूआत की थी, मेरे ख्याल से अब वह थोड़े थके हुए भी हैं। ऐसे में तरोताजा होने के लिए हिटमैन को एक ब्रेक बहुत जरूरी है। हालांकि, वह मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में उन्हें ब्रेक मिलना मुश्किल है। उन्हें फॉर्म में लौटना होगा। रोहित जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल नहीं है। वह इतने प्रतिभाशाली हैं कि ज्यादा दिन फॉर्म का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Exit mobile version