खेल डेस्क। BCCI ने श्रेयस अय्यर के हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जहां, भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि अब श्रेयस की तबीयत पहले से काफी बेहतर है।
तीसरे वनडे में लगी थी पसलियों में चोट
श्रेयस अय्यर को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते वक्त अय्यर को चोट लग गई। वह बैकवर्ड प्वॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लेने गए थे और शानदार कैच भी पकड़ा, लेकिन उसी समय जमीन पर गिरने से उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार चोट लग गई।
इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।
चोट लगने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
चोट लगने के बाद अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) होने लगा था, जिस वजह से उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था। बीसीसीआई के अनुसार, जांच में पता चला कि उनकी तिल्ली (spleen) में चोट आई है। डॉक्टरों ने एक छोटा ऑपरेशन करके रक्तस्राव को रोक दिया। इलाज सफल रहा और अब उनकी हालत स्थिर है।
🚨 Medical update on Shreyas Iyer
The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today.
Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw
— BCCI (@BCCI) November 1, 2025
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को तीसरे वनडे के दौरान कैच पकड़ते समय चोट लगी थी। उनकी तिल्ली में चोट और आंतरिक रक्तस्राव था। अब उनका ऑपरेशन सफल रहा है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।”
फिलहालल सिडनी में ही रहेंगे अय्यर
बीसीसीआई ने यह भी बताया कि श्रेयस अभी कुछ समय तक सिडनी में ही रहेंगे ताकि डॉक्टर उनकी हालत पर नज़र रख सकें और पूरा इलाज हो सके। उन्हें उड़ान भरने के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद ही भारत लाया जाएगा।
डॉक्टरों और मेडिकल टीम का जताया आभार
बीसीसीआई ने सिडनी के डॉक्टर कौरौश हाघीगी और उनकी टीम, साथ ही भारत के डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का धन्यवाद किया, जिन्होंने श्रेयस के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ेंः NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, देश में 2013 के बाद कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं…
मेष: दिन शुभ रहेगा...