Site icon Dainik Savera Times

Mohammed Shami की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, जल्द करेंगे भारतीय टीम में वापसी

दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी को पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद टखने में लगी चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी की चोट अब ठीक हो गई है और उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है। शमी चोट के कारण आईपीएल 2024 में नहीं खेल सके थे, जबकि इसी कारण उनका टी20 विश्व कप के लिए टीम में चयन नहीं हुआ था। शमी की वापसी को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद जताई जा रही है कि शमी सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं। मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट चटकाए थे। इसमें मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में (7-57) शानदार गेंदबाजी भी शामिल है।

Exit mobile version