Site icon Dainik Savera Times

पांच आईपीएल टीमों के साथ बिसलेरी ने आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में की सांझेदारी

नई दिल्ली: देश के प्रमुख बोतलबंद पीने का पानी, बिसलरी इंटरनेशनल ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्‍स, गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग निदेशक तुषार मल्होत्रा ने कहा “ पांच जानी-मानी क्रिकेट फ्रेंचाइजी के साथ क्रिकेट के इस मौसम में प्रवेश करते हुए हम बेहद खुश हैं। बिसलेरी हैशडिंक्रइटअप के तहत हम एक मार्केटिंग कैम्पेन शुरू करने वाले हैं। इसमें हमारे साझेदार टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीरों वाला सीमित-एडिशन पैक दिखाया जाएगा। इन-स्टेडियम ब्राण्डिंग, प्रोडक्ट अनुभव और शानदार एक्‍सपेरिएंशल चीजों के साथ ग्राहकों को एक शानदार अनुभव भी प्रदान करने वाले हैं।’’

तुषार ने बताया, “इसके बाद हम अपनी साझेदार टीमों और इंफ्लूएंसर्स को दर्शाते हुए रोचक डिजिटल कंटेंट भी पेश करेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए कॉन्टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे। हमारे बिसलरी ट्रक पूरे देशभर में घूमेंगे और उन पर हमारे कैम्पेन प्रदर्शित होंगे। उत्साह को और बढ़ाने के लिए हम अपने रिटेल साझेदारों को पीओएसएम सामग्री भी भेजेंगे। साथ ही जबर्दस्त मीडिया साझेदारी के लिए स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी गठबंधन करेंगे और अपने नए टीवी विज्ञापन कैम्पेन का प्रसार करने का काम करेंगे।“

Exit mobile version