Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

BlackBerry की एशियाई पैरा गेम्स के लिए पैरालंपिक समिति के साथ साझेदारी

October 13, 2023

BlackBerry की एशियाई पैरा गेम्स के लिए पैरालंपिक समिति के साथ साझेदारी

 

नई दिल्ली: पुरुष परिधान ब्रांड ब्लैकबेरीज ने इस महीने के अंत में चीन के हांगझोऊ में होने वाले आगामी चौथे एशियाई पैरा खेलों के लिए ‘आधिकारिक औपचारिक भागीदार’ के रूप में भारत की पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के भाग के रूप में यह कपड़ों का ब्रांड 22 से 28 अक्टूबर के बीच होने वाली चैंपियनशिप के लिए चीन की यात्रा करने वाले पैरालंपिक एथलीटों और भारत के प्रतिनिधियों की पोशाक को तैयार करेगा।

आज राजधानी में आयोजित विदाई समारोह में ब्लैकबेरीज़ ने भाग लेने वाले एथलीटों पारुल डी परमार (पैरा बैडमिंटन) और अमित सरोहा (पैरा डिस्कस और क्लब थ्रो) और पीसीआई प्रतिनिधियों के सामने आधिकारिक औपचारिक सूट का अनावरण किया और उन्हें सौंप दिया। ब्लैकबेरीज के सह संस्थापक एवं निदेशक निखिल मोहन ने कहा ‘‘आगे बढ़ते रहो’के प्रेरणास्वरूप को अपनाते हुए ब्लैकबेरीज़ को चौथे एशियाई पैरा खेलों के लिए‘आधिकारिक औपचारिक भागीदार’के रूप में भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ अपनी साझेदारी पर गर्व है।

हमारे ब्रांड का सार पैरा-एथलीटों की अटूट भावना को प्रतिबिंबित करता है, जो लगातार सीमाओं से आगे बढ़ते हैं और बाधाओं पर विजय प्राप्त करते हैं। भारतीय दल के लिए औपचारिक पोशाक तैयार करना गहरी आकांक्षा का पल है। हम इन खिलाड़यिों की इस असाधारण यात्रा का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दृढ़ संकल्प और सहनशीलता की विजय का प्रतीक हैं। हर सिलाई के साथ, हम ताकत, शैली और उपलब्धि के प्रतीक को बुनते हैं, जो टीम इंडिया को महानता की ओर प्रेरित करता हैं।’’

भारत की पैरालंपिक समिति के महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा, ‘‘ समिति में हमारा प्रमुख मिशन पैरा-स्पोर्ट्स में समावेशन और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। ब्लैकबेरीज़ के‘आगे बढ़ते रहो’की भावना के साथ मेल खाते हुए, यह साझेदारी दृढ़ संकल्प, लचीलेपन और उत्कृष्टता की निरंतर खोज के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का उदाहरण है। यह हमारे पैरा-एथलीटों की क्षमता में हमारे अटूट विश्वास को दर्शाता है और अपने उत्पाद नवाचार और फिट के माध्यम से व्यक्तियों को‘आगे बढ़ते रहो’के लिए ब्लैकबेरीज की प्रेरणा को प्रतिबिंबित करता है।

यह सफल सहयोग खेल भावना और उपलब्धि के प्रति हमारे सामूहिक समर्पण का प्रतीक है, जो टीम इंडिया को एशियाई पैरा खेलों में जीत के लिए प्रेरित करता है।’’ चौथे एशियाई पैरा गेम्स में टीम इंडिया 17 खेलों में भाग लेगी। भारतीय दल तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ब्लाइंड फुटबॉल, बोकिया, कैनो, शतरंज, साइकिलिंग, जूडो, लॉन बॉल, पावरलिफ्टिंग, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और व्हीलचेयर फेंसिंग सहित कई श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें