Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blatter ने 6 देशों में फुटबॉल विश्व कप आयोजित किये जाने के फैसले की आलोचना की

October 9, 2023

Blatter ने 6 देशों में फुटबॉल विश्व कप आयोजित किये जाने के फैसले की आलोचना की

 

बर्न: फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर ने अगला फुटबॉल विश्वकप तीन महाद्वीपों के छह देशों में आयोजित किये जाने के संचालन समिति के फैसले की आलोचना की है। ब्लैटर ने स्विस अखबार सोनटैग्सब्लिक से कहा, ‘‘इस तरह से टूर्नामेंट को छिन्न-भिन्न करना बेतुका है।

उन्होंने कहा कि विश्व कप फाइनल एक संक्षिप्त आयोजन होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यह आयोजन की पहचान, संगठन और आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐतिहासिक कारणों से 2030 का विश्व कप विशेष रूप से दक्षिण अमेरिका में होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि ब्लैटर 1998 से 2015 तक फीफा अध्यक्ष रहे थे। फीफा ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल को 2030 टूर्नामेंट का मेजबान नामित किया गया है, जबकि उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे भी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों की मेजबानी करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें