Site icon Dainik Savera Times

94वें जन्मदिन पर हुआ इस खिलाड़ी का निधन, शानदार रहा है करियर

Bob Blair

Bob Blair

Bob Blair: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का निधन हो गया है। उन्होंने अपने 94वें जन्मदिन के मौके पर अंतिम सांस ली। ब्लेयर ने 1952 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले।

इस दौरान उन्होंने 35 की औसत से 43 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 59 मैचों में 15 की औसत से 330 विकेट झटके। वे ज्यादातर वेलिंगटन के लिए खेले, जबकि कुछ समय सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से भी मैदान में उतरे।

उनका सबसे बेहतरीन सीजन 1956-57 में रहा, जब उन्होंने केवल 9 की औसत से 46 विकेट लिए। इस सीजन में उन्होंने एक पारी में दो बार 9 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

ये भी पढ़ें- 4 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, होर्मुज खुलने से तेल आपूर्ति की चिंताएं हुई कम

 

मैच के दौरान मिली थी मंगेतर की मौत की खबर
हालांकि, ब्लेयर को सबसे ज्यादा पहचान 1953 के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान मिली। एलिस पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें यह दुखद खबर मिली कि उनकी मंगेतर नेरिसा लव तांगीवाई रेल हादसे में मारे गए 151 लोगों में शामिल थीं। यह खबर उनके लिए बेहद दुखद थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच में खेलना जारी रखा।

दूसरे दिन जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिर गया, तब ब्लेयर बल्लेबाजी करने आए। उनके साथ चोटिल बल्लेबाज बर्ट सटक्लिफ थे। दोनों ने मिलकर आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इस दौरान साउथ अफ्रीकी स्पिनर ह्यूग टेफील्ड के एक ओवर में 25 रन बने, जो उस समय का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। यह पल बेहद गमगीन था और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को तक को भावुक कर गया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला अंतिम टेस्ट
यह घटना क्रिकेट इतिहास के सबसे भावनात्मक पलों में गिनी जाती है और बाद में इसी कहानी से “तांगीवाई शील्ड” ट्रॉफी को शुरू करने की प्रेरणा मिली, जिसे 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट और क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मिलकर शुरू किया।

ये भी पढ़ें- भारतीय दूतावास ने ईरान पर नई एडवाइजरी की जारी, कहा- नागरिकों को…

ब्लेयर का अंतरराष्ट्रीय करियर इसके बाद भी चलता रहा। उन्होंने 1964 में ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लेकर शानदार विदाई ली।

इन देशों के बने कोच
क्रिकेट से संन्यास के बाद भी ब्लेयर खेल से जुड़े रहे। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र तक क्रिकेट खेला और बाद में कई देशों जैसे क्वींसलैंड, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड में कोचिंग दी। आखिर में वे अपनी पत्नी बारबरा के साथ चेशायर में बस गए और जीवनभर क्रिकेट से जुड़े रहे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरेगी।

Exit mobile version