Site icon Dainik Savera Times

बोपन्ना . एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंची 

न्यूयॉर्क: भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पहले सेट में सात सेट प्वाइंट बचाते हुए नाथनिएल लैमोंस और जैकसन विथ्रो को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने अमेरिकी जोड़ी को 7 . 6, 6 . 1 से हराया।
बोपन्ना और एबडेन विम्बलडन सेमीफाइनल में वेसले कूलहोफ और नील स्कूपस्की से हार गए थे। 43 वर्ष के बोपन्ना के पास अपने कैरियर में दूसरी बार ग्रैंडस्लैम पुरूष युगल फाइनल में जगह बनाने का मौका है। वह 2010 में अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे थे।
अब उनका सामना फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत से होगा जिन्होंने अमेरिका के रॉबर्ट गालोवे और अलबानो ओलिवेट्टी को हराया। बोपन्ना मिश्रित युगल से दूसरे दौर में ही बाहर हो चुके हैं।
Exit mobile version