Site icon Dainik Savera Times

योजनाओं पर अमल नहीं कर रहे गेंदबाज: shane bond

मुंबई: मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने गुजरात टाइटन्स के हाथों मिली करारी हार के बाद अपनी टीम की गेंदबाजों के प्रति निराशा जताते हुए कहा है कि वे अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर पा रहे हैं।

गुजरात ने मंगलवार को एकतरफा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मुंबई को 55 रन से रौंद दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन अंतिम छह ओवरों में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने 94 रन लुटाये, जिससे गुजरात 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Exit mobile version