Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर करने से गेंदबाजों ने रोका: रोहित शर्मा

धर्मशाला: क्रिकेट विश्व कप के 21 मुकाबले में आज भारत को न्यूजीलैंड पर मिली चार विकेट से जीत पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर करने से रोककर जीत सुनिश्चत कराई। रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी हुई है, लेकिन काम अधूरा ही है। शमी के पास क्लास और अनुभव है और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथ से लपका है।

एक समय न्यूजीलैंड ने काफ़ी बड़ी साझेदारी खड़ी की थी, लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने बेहतरीन वापसी कराई। शुभमन और मैं एक-दूसरे की मदद करते हैं और भले ही हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन जीत से खुश हैं। कोहली के बारे में क्या ही कहना है। सालों से वो इस काम को करते आ रहे हैं। हमने कुछ कैच छोड़े, लेकिन हमारे खिलाड़ी अच्छे हैं।

Exit mobile version