Site icon Dainik Savera Times

टीम इंडिया में बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

सिडनी: बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में आसानी से घुटने टेकने के बाद भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है लेकिन वैकल्पिक खिलाड़ियों की सूची देखे तो यह पता चलता है कि टीम के भविष्य के लिए बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी को लेकर है। बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली का टैस्ट भविष्य अधर में लटक गया है। राष्ट्रीय चयन समिति के पास इन दोनों की जगह लेने के लिए कुछ अच्छे विकल्प मौजूद है। बात जब गेंदबाजी की आती है और खासकर तेज गेंदबाजी की तो बदलाव के दौर से गुजर रही टीम की स्थिति ज्यादा उत्साहजनक नहीं दिख रही है।

टीम को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसी गेंदबाजों को तैयार करने में काफी समय लग सकता है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला जिससे उनका कार्यभार काफी बढ़ गया। मोहम्मद सिराज 36 टैस्ट खेलने के बाद भी मैच का रुख बदलने वाले गेंदबाज नहीं बन पाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के पास अच्छी गति है लेकिन वह लगातार सही लाइन-लैंथ पर गेंदबाजी करने में विफल रहते हैं। आकाश दीप और मुकेश कुमार के पास कौशल है लेकिन खेल के शीर्ष स्तर पर खुद को साबित करने का उन्हें अभी पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं।

अर्शदीप सिंह सीमित ओवरों को खुद को साबित कर चुके हैं लेकिन लाल गेंद से उतने प्रभावी नहीं रहे हैं। यश दयाल और खलील अहमद भी विश्वास हासिल करने वाला प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। चयन समिति अगर रोहित और कोहली से टीम से बाहर करने का फैसला करती है या दोनों संन्यास की घोषणा करते हैं तो टीम में इन 2 स्थानों के लिए दावेदारी करने वाले कम से कम 6 बल्लेबाज तैयार है। टैस्ट टीम में जगह के लिए जो तीन नाम सबसे बड़े दावेदार है उनमें चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़, 3 टैस्ट का अनुभव रखने वाले रजत पाटीदार और मुंबई के श्रेयस अय्यर शामिल है। राष्ट्रीय टैस्ट टीम पर कोई भी फैसला हालांकि फरवरी में घरेलू सत्र के खत्म होने या जून में इंगलैंड दौरे से पहले होगा। भारतीय टीम को अपना अगला टैस्ट जून में इंगलैंड में खेलना है।

ये भी देखें : MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगा बल्लेबाजी, मुंबई ने चुनी गेंदबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version