Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bray Wyatt Death: WWE के 36 वर्षीय पूर्व चैंपियन ब्रे वायट का हार्ट अटैक से हुआ निधन

August 25, 2023

Bray Wyatt Death: WWE के 36 वर्षीय पूर्व चैंपियन ब्रे वायट का हार्ट अटैक से हुआ निधन

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) स्टार ब्रे वायट अपनी खास तरह की एंट्री की वजह से जाने जाते थे। जिनका 36 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, हार्ट अटैक के कारन उनका निधन हुआ है। उन्होंने गुरुवार को आखिरी सांस ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारी पॉल “ट्रिपल एच” लेवेस्क ने सोशल मीडिया पर वायट के निधन की जानकारी दी और कहा कि,

 

“अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद समाचार के बारे में बताया कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य, विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे के नाम से भी जाना जाता है। व्याट का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम चाहते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रे व्याट, जिनका असली नाम विंडहैम रोटुंडा था। उनके पिता और दादा ने भी इस ही फील्ड में अपना करियर बनाया था और खूब नाम कमाया था। अपने कुछ सवस्थ सम्बन्धी परेशानियों की वजह से डब्ल्यूडब्ल्यूई में पिछले कई महीनों से निष्क्रिय थे। वह 2009 से डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि, 2021 और 2022 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ नहीं थे। उन्होंने अगस्त 2018 से अप्रैल 2019 तक ब्रेक लिया और एक नए चरित्र, द फीन्ड के साथ वापस लौटे। आपको बता दें कि, ब्रे व्याट डब्ल्यूडब्ल्यूई में तीन बार विश्व चैंपियन रहे, जिसमें एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप शामिल है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें