Site icon Dainik Savera Times

ब्राजील ने विश्वकप क्वालिफाइंग के लिए एड्रिएल्सन को टीम में किया शामिल

 

रियो डी जनेरियो: ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने अनकैप्ड बोटाफोगो के डिफेंडर एड्रिएल्सन को उरुग्वे के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालिफाइंग मुकाबले के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया है। सीबीएफ ने शनिवार को यहां बताया कि एड्रिएल्सन (25) को फ्लुमिनेंस सेंटर-बैक मार्सिलियो मोटा की जगह टीम में शामिल किया गया है। शनिवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान मार्सिलियो मोटा के बाएं घुटने में मोच आ गई थी।

 

Exit mobile version