Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील ने फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए बेंटो क्रेपस्की को टीम में किया शामिल

November 14, 2023

ब्राजील ने फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए बेंटो क्रेपस्की को टीम में किया शामिल

 

रियो डी जनेरियो: अनकैप्ड एथलेटिको पैरानेंस के गोलकीपर बेंटो क्रेपस्की को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि क्रेपस्की को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में बुलाया गया है और उन्हें मैनचेस्टर सिटी के एडर्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

एडर्सन रविवार को प्रीमियर लीग के मुकाबले में पैर में चोट लग गई थी। क्रेपस्की को पहली बार सितंबर में बोलीविया और पेरू के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शुरुआत नहीं की है। ब्राजील गुरुवार को बैरेंक्विला में कोलंबिया से और 21 नवंबर को रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में अर्जेंटीना से खिलाफ खेलेगा। पांच बार के विश्व चैंपियन वर्तमान में अपने पहले चार क्वालीफायर से सात अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी समूह में तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें