Site icon Dainik Savera Times

Footballer Pele के नाम से जाना जाएगा अब Brazil का सबसे बड़ा बंदरगाह

ब्यूनस आयर्सः ब्राजील के सैंटोस शहर में स्थित सबसे बड़े बंदरगाह का नाम 3 बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन पेले के नाम पर रखा जाएगा। ब्राजील के एक समाचार पोर्टल ने सैंटोस के पूर्व-मेयर पाउलो एलेसेंड्री बारबोसा के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनिया में फुटबॉल के जादूगर या फिर बेताज बादशाह पेल ने 82 साल की उम्र में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्राजील के मीडिया ने एक अस्पताल का हवाला देते हुए बताया कि पेले काे कैंसर था। पेले के अधिकतर अंगों के काम नहीं करने से उनकी मौत हो गई थी।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेले के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की। पेले को सितंबर 2021 को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष उन्हें ट्यूमर और मूत्रश्य के संक्रमण के इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत 30 नवंबर, 2022 को पेले को दिल से संबंधित परेशानी और शरीर में सूजन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। पेले को कीमोथेरेपी देने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ था।

 

 

Exit mobile version