Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील के विश्व कप विजेता खिलाड़ी और कोच ‘Mario Zagallo’ का हुआ निधन

January 6, 2024

ब्राजील के विश्व कप विजेता खिलाड़ी और कोच ‘Mario Zagallo’ का हुआ निधन

वह ब्राजील के कई समर्थकों के लिए देशभक्ति और गौरव का प्रतीक थे। ब्राज़ील फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष एडनाल्डो रोड्रिग्स ने शनिवार तड़के बयान जारी करके जागालो के निधन की पुष्टि की। उन्होंने जागालो को फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक करार दिया।

ब्राजील ने 1958 और 1962 में जब विश्व कप खिताब जीते थे तब जागालो उसके स्ट्राइकर थे। इसके बाद 1970 में जब ब्राज़ील ने फाइनल में इटली को 4-1 से हराकर अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता था तब जागालो उसके कोच थे। जागालो 1994 के विश्व कप में ब्राजील की टीम के सहायक कोच थे। ब्राजील ने तब फाइनल में इटली को हराकर खिताब जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें