Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत से टेस्ट श्रृंखला हारने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि बैजबॉल में सुधार की जरूरत

March 12, 2024

भारत से टेस्ट श्रृंखला हारने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि बैजबॉल में सुधार की जरूरत

धर्मशाला : भारत के खिलाफ अति आक्रामक रवैया काम नहीं आने के बाद इंगलैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि टीम की बहुचíचत बैजबॉल शैली में कुछ बदलाव की जरूरत है। इंगलैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला का आगाज हैदराबाद में पहला टैस्ट जीतकर किया था लेकिन भारत ने बाकी चारों टैस्ट जीतकर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की।

मैकुलम ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, जिस तरह से हमारी कमजोरियां इस श्रृंखला में उजागर हुई है, हमें गहन आत्ममंथन करना होगा और शैली में कुछ बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा, भारतीय टीम ने हम पर दबाव बनाया और हम कमजोर साबित होते चले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें