Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेज और रसेल की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 128 रन पर आउट किया

June 22, 2024

चेज और रसेल की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 128 रन पर आउट किया

ब्रिजटाउन। रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए जिससे वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप दो के मैच में अमेरिका को 19.5 ओवर में 128 रन पर आउट कर दिया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद स्टीवन टेलर (02) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद एंड्रियास गौस ने (29) और नीतीश कुमार (20) ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। चेज (19 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अमेरिका की पारी लड़खड़ा दी जिसने 37 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए।

रसेल ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्होंने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक विकेट (27) लेने के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की। अमेरिका के लिए मिलिंद कुमार (19) और शैडली वान शाल्कविक (18) ने कुछ देर तक संघर्ष किया जबकि अली खान (नाबाद 14) ने आखिर में एक चौका और छक्का लगाया लेकिन वह वेस्टइंडीज को बड़ा लक्षय़ नहीं दे पाए। वेस्टइंडीज की तरफ से चेज और रसेल के अलावा अलजारी जोसेफ ने 31 रन देकर दो और गुडाकेश मोती ने 14 रन देकर एक विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें