Site icon Dainik Savera Times

बैल्जियम को 2-1 से हराकर स्पेन ने विश्व कप के अंतिम 4 में बनाई जगह

इंग्लवुड (कैलिफोर्निया) : सुपर-सब मिकेल मेरिनो के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्वकप 2026 में बैल्जियम पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामैंट के सैमीफाइनल में जगह बना ली है। ये विश्वकप के इतिहास में तीसरी बार है जब स्पेन ने अंतिम 4 में जगह बनाई है। विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की ओर से फैबियन रुइज और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, वहीं बैल्जियम की ओर एकमात्र गोल चार्ल्स डी केटेलेरे ने दागा। पहले हॉफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ गोल दागे।

स्पेन की ओर से फैबियन रुइज ने 30वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 11 मिनट बाद बैल्जियम ने चार्ल्स डी केटेलेरे के 41वें मिनट के गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। सेन लामेंस 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो के गोल नहीं रोक पाए। इस निर्णायक गोल ने स्पेन को सैमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने लगातार 36वां मैच बिना हार के पूरा किया और इटली के 37 मैचों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया।

Exit mobile version