Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कप्तान गायकवाड़ ने फिर दिखाया शानदार खेल, चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से हराया

April 29, 2024

कप्तान गायकवाड़ ने फिर दिखाया शानदार खेल, चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से हराया

चेन्नई: कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (98) और तुषार देशपांडे (4 विकेट) के बाद अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराकर 9वें मैच में 5वीं जीत दर्ज?की।?गायकवाड़ लगातार दूसरे शतक से मामूली अंतर से चूक गए लेकिन उन्होंने शानदार खेल दिखाया।

सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार यह दूसरी हार है।?पिछले मैच में उन्हें बेंगलूर के हाथों 35 रन से हार मिली थी।?कुल 9 मैचों में सनराइजर्स?की चौथी हार है। चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 213 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जवाब में हैदराबाद 18.5?ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गई। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक तुषार देशपांडे ने 4 विकेट लिए।पथिराना और मुस्ताफिजुर ने 2-2 विकेट लिए जबकि जडेजा और शादरुल ठाकुर ने 1-1 विकेट चटका।

पहले बल्लेबाजी के लिए?भेजी गई चेन्नई के लिए?गायकवाड़ ने 54 गेंद में 98 रन बनाए। वहीं डेरिल मिचेल ने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 52 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली। गायकवाड़ और मिचेल ने 107 रन की साझेदारी करके चेन्नई को 35वीं बार 200 रन के पार का स्कोर दिया जो एक रिकॉर्ड है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें