Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ से मिली घरेलू हार पर कप्तान ऋतुराज ने बोले , ‘इस चीज ने हमारे स्पिनरों को मैच से दूर कर दिया’

April 25, 2024

लखनऊ से मिली घरेलू हार पर कप्तान ऋतुराज ने बोले , ‘इस चीज ने हमारे स्पिनरों को मैच से दूर कर दिया’

चेन्नई: आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 विकेट से हराया। इस हार के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के लिए ओस को जिम्मेदार ठहराया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन बनाए और शिवम दुबे ने 27 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे सीएसके ने कुल 210/4 का स्कोर बनाया।

लेकिन गायकवाड़ और दुबे की पारी बेकार गई, क्योंकि एलएसजी ने चेपॉक में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को छह विकेट से हरा दिया, जो इस सीजन में घरेलू मैदान पर उनकी पहली हार थी।

लखनऊ के लिए जीत के हीरो रहे मार्कस स्टोनिस, जिन्होंने 63 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, यह हार भूलना आसान नहीं होगा, लेकिन अच्छा क्रिकेट देखने को मिला। लखनऊ ने अंत में अच्छा खेल दिखाया और मैच को हमसे दूर ले गए। 13-14 ओवर तक खेल हमारे नियंत्रण में था, लेकिन मार्कस स्टोइनिस को मेरा सलाम है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।

ओस ने अहम भूमिका निभाई। मुझे लगता है कि भारी मात्रा में ओस थी और इसने हमारे स्पिनरों को खेल से बाहर कर दिया। यदि ओस नहीं होती, तो निश्चित रूप से, हम मध्य चरण को नियंत्रित कर सकते थे और खेल को गहराई तक ले जा सकते थे। लेकिन ये खेल का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में अभी भी लंबा सफर तय करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें