Site icon Dainik Savera Times

Carlos Alcaraz ने Daniil Medvedev को हराकर इंडियन वेल्स खिताब जीता

इंडियन वेल्स: स्पेन के 19 वर्ष के कालरेस अलकाराज ने दानिल मेदवेदेव को 6.3, 6.2 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन खिताब जीत लिया और नंबर वन की रैंकिंग फिर हासिल कर ली। एटीपी टूर की सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में वह दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच जायेंगे जबकि नोवाक जोकोविच दूसरे स्थान पर खिसक जायेंगे।

जोकोविच कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सके। महिला फाइनल में एलेना रिबाकिना ने एरिना सबालेंका को 7.6, 6.4 से हराकर खिताब जीता। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका की साल में यह दूसरी हार थी।अलकाराज पिछले साल अमेरिकी ओपन जीतने के बाद एटीपी के इतिहास में सबसे युवा शीर्ष खिलाड़ी बने थे।

Exit mobile version