Site icon Dainik Savera Times

भारत की जीत से पाकिस्तान में जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस Video

Celebrations in Pakistan over India's victory

Celebrations in Pakistan over India's victory

स्पोर्ट्स डेस्क: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद भारत में खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।

इसी बीच एक वीडियो खास चर्चा का विषय बन गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलूचिस्तान का है। वीडियो में कुछ युवक भारत की जीत पर सड़कों पर उतरकर पारंपरिक अंदाज में नाचते और खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

भारत की जीत के बाद जहां पाकिस्तान में मायूसी का माहौल बताया जा रहा है। वहीं बलूचिस्तान से जश्न की खबरें सामने आने का दावा किया जा रहा है। बलूचिस्तान लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक कारणों की वजह से चर्चा में रहा है। यहां अक्सर स्थानीय संगठनों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच तनाव की खबरें आती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में युवक ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। लोग इसे भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले से जुड़ी भावनाओं के साथ जोड़कर देख रहे हैं। भारतीय प्रशंसकों के बीच यह वीडियो उत्साह और गर्व की भावना पैदा कर रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज माने जाते हैं। दोनों देशों के बीच मैच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि भावनात्मक और राजनीतिक पहलुओं से भी जुड़े रहते हैं। कोलंबो में मिली इस बड़ी जीत ने एक बार फिर टीम इंडिया के मजबूत प्रदर्शन को साबित किया है। हालांकि वायरल वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने क्रिकेट के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक माहौल को लेकर भी नई चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल भारत की इस जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है और फैंस टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version