ग्लास्गो: रेंजर्स ने दो बार बढत बनाने के बाद गंवा दी और चैम्पियंस लीग क्वालीफाइंग प्लेआफ के पहले चरण में पीएसवी इंडोवेन ने उसे 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका । रेंजर्स ने 45वें मिनट में सेनेगल के फॉरवर्ड अब्दुल्लाह सिमा के गोल के दम पर बढत बनाई। इसे 61वें मिनट में पीएसवी के मिडफील्डर इब्राहिम सांगारे ने उतारा ।
रेंजर्स ने फिर 76वें मिनट में रब्बी माटोंडो के गोल के दम पर बढत हासिल की लेकिन पीएसवी के कप्तान लूक डे जोंग ने 80वें मिनट में हेडर पर बराबरी का गोल दागा। प्लेआफ के पहले चरण के अन्य मैचों में रॉयल एंटवर्प ने एईके एथेंस को 1 . 0 से मात दी। दूसरे चरण के मैच 30 अगस्त को खेले जायेंगे और विजेता 32 टीमों के ग्रुप चरण में खेलेंगे।

