Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, ये मैच विनर गेंदबाज हुआ टीम से बाहर

February 12, 2025

Champions Trophy 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, ये मैच विनर गेंदबाज हुआ टीम से बाहर

Champions Trophy 2025 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान किया। जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। BCCI के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।

ये है टीम-
BCCI ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है।

हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी-
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने वाली है, जिसमें दुनिया की शीर्ष आठ वनडे टीमें हिस्सा लेंगी। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, क्योंकि उसने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, इसके कारण ICC ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है।

भारत के मैच-
भारत के ग्रुप-स्टेज अभियान में बांग्लादेश (20 फरवरी), पाकिस्तान (23 फरवरी) और न्यूजीलैंड (2 मार्च) के खिलाफ मैच शामिल हैं। अगर भारत आगे बढ़ता है, तो सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होगा, जबकि फाइनल 9 मार्च को होगा।

ऑस्ट्रेलिया में शानदार फॉर्म-
बुमराह ऑस्ट्रेलिया में भारत की हाल की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 32 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। हालांकि, सिडनी में सीरीज के आखिरी दिन पीठ की चोट के कारण वह बाहर बैठे रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।भारतीय तेज गेंदबाज को पहले भी चोट की समस्या का सामना करना पड़ा है। बुमराह इससे पहले पीठ की सजर्री के कारण सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें