Site icon Dainik Savera Times

Champions Trophy 2025: ICC की मीटिंग में नहीं हो सका चैंपियंस ट्रॉफी का फैसला, अब इस दिन होगा फैसला

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।

आज यहां हुई आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक 15 मिनट से भी कम समय तक चली। बैठक में कहा गया कि बोर्ड के कुछ अन्य सदस्य, आईसीसी नेतृत्व, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ बैठकर सभी पक्षों को स्वीकार्य समाधान निकालने की दिशा में काम करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले एक-दो दिनों से इस मामले पर बातचीत चल रही है यह शुक्रवार और संभवत: शनिवार को भी जारी रहेगी।। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में इस पर फैसला होना है।

Exit mobile version