Site icon Dainik Savera Times

Champions Trophy 2025 Schedule: आईसीसी ने जारी किया चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल, इस जगह और इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुक़ाबला

ICC Champions Trophy Schedule 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हाईब्रिड मॉडल पर रजामंदी होने के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपने सभी तीन ग्रुप मैच दुबई में ही खेलेगा जबकि एक सेमीफाइनल भी यहां होगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में होगी और फाइनल 9 मार्च को होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और यह पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएंगे। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची तीन ऐसे स्थान होंगे जहां टूर्नामेंट खेला जाएगा। पाकिस्तान के तीनों वेन्यू पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा।

9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला दुबई में होगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व दिन होंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच, साथ ही पहला सेमीफाइनल, दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में ग्रुप-ए टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। दुबई लेग की शुरुआत अगले दिन भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी के मुकाबलों की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जिसमें अफगानिस्तान की टक्कर कराची में साउथ अफ्रीका से होगी।  इसके बाद शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। इसके बाद भारत की टक्कर पाकिस्तान से दुबई में होगी। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जो ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष आठ स्थानों पर रही हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं जबकि ग्रुप-बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए- पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी- दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

Champions Trophy Schedule:

नोट- फाइनल के लिए 10 मार्च रिजर्व डे होगा।

सभी मैच डे-नाइट होंगे

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का किया स्वागत

Exit mobile version