Site icon Dainik Savera Times

एशियाई खेलों से पहले चैंपियन्स ट्रॉफी होगी अग्निपरीक्षा : Harmanpreet Singh

नयी दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी आगामी एशियाई खेलों से पहले उनकी टीम की ‘अग्निपरीक्षा’ होगी जहां वे महाद्वीप की शीर्ष टीमों के खिलाफ अपनी तैयारियों का आकलन कर सकेंगे। एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी तीन से 12 अगस्त के बीच खेली जायेगी, जबकि एशियाई खेलों का का आयोजन चीन के हांगझोऊ में सितंबर में होगा। हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा, “हम इस टूर्नामेंट में देख सकेंगे कि हम उन टीमों के खिलाफ कहां खड़े हैं जिनके साथ हम एशियाई खेलों में मुकाबला करने वाले हैं। एशियाई खेलों से पहले यह टीम के लिये अग्निपरीक्षा होगी।” उन्होंने कहा, “एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी चेन्नई 2023 हमें अपने विरोधियों की अच्छी समझ भी देगी। हम एशियाई खेलों के लिये अच्छी तैयारी कर सकते हैं जहां हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना और पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना होगा।”

Exit mobile version