Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के साथ होने वाली T-20 टीम के लिए Charith Aslanka होंगे श्रीलंका के कप्तान

July 23, 2024

भारत के साथ होने वाली T-20 टीम के लिए Charith Aslanka होंगे श्रीलंका के कप्तान

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट ने 27 जुलाई से भारत के साथ शुरु होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए चरिथ असलंका को टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के साथ होने वाली तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वह हाल ही में कप्तानी से इस्तीफा देने वाले वानिंदु हसरंगा की जगह लेंगे। असलंका ने इस वर्ष की शुरुआत में बंगलादेश दौरे पर दो टी-20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की थी।

उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 की भी कप्तानी की है। 34 वर्षीय दिनेश चांदीमल की श्रीलंका की टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2022 की शुरुआत में टी-20 मैच खेला था। इस साल एलपीएल में 168.82 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में 287 रन बनाए। जो कि उनके करियर के 123.03 के स्ट्राइक रेट से कहीं अधिक है। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में वानिंदु हसरंगा के छह महीने के कार्यकाल के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम:- चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना , चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें