Site icon Dainik Savera Times

Charleston Open: Collins’ की लगातार 12वीं जीत, Kasatkina से फाइनल में होगी भिड़ंत

चार्ल्सटन: मियामी ओपन चैंपियन डेनियले कोलिन्स ने चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मारिया सकारी को सीधे सेट में हराकर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई।

कोलिन्स ने सकारी को 6-3, 6-3 से हराया जो उनकी लगातार 12वीं जीत है। कोलिन्स रविवार को होने वाले फाइनल में दारिया कसात्किना से भिड़ेंगी जिन्होंने शीर्ष वरीय जेसिका पेगुला को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। कसात्किना ने टाईब्रेक में अंतिम आठ में से छह अंक जीतकर पेगुला को 6-4, 4-6, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

Exit mobile version