Site icon Dainik Savera Times

शरत के शानदार खेल से पुणेरी को हराकर चेन्नई लगातार दूसरी बार यूटीटी फाइनल में 

पुणे: अनुभवी भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के शानदार खेल के दम पर गत चैम्पियन चेन्नई लायन्स ने शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई ने सेमीफाइनल मुकाबले को 8-3 से आसानी से अपने नाम किया। फाइनल में टीम के सामने गोवा चैलेंजर्स की चुनौती होगी। राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत ने यांगजी लियू के साथ मिश्रित युगल मुकाबले में मानुष शाह और हाना मातेलोवा की जोड़ी को  11-4, 9-11, 11-6 से हराया।
इस जीत के बाद चेन्नई की टीम ने अपनी बढ़त 7-2 कर ली। शरत ने इसके बाद पुरुष एकल के अपने मुकाबले के शुरुआती गेम में मानुष के खिलाफ 5-11 से पिछड़ने के बाद दूसरे गेम में 11-5 से जीता। उनकी जीत के साथ ही टीम ने 8-3 की निर्णायक बढ़त बना ली। इससे पहले बेनेडिक्ट डूडा ने ओमान अस्सर को 11-5, 11-7, 11-6 से हराकर चेन्नई को 3-0 की शानदार बढ़त दिलाई। चेन्नई की लियू ने इसके बाद हाना से पहले गेम में पिछड़ने के बाद 3-11, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की जिससे चेन्नई ने कुल बढ़त 5-1 हो गई थी।
Exit mobile version