Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली

November 6, 2026

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 नीलामी से पहले 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली (प्लेयर ट्रेड) की। आईपीएल ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की घोषणा की, जिसके अनुसार इंगलैंड के ऑलराऊंडर लिविंगस्टोन 6 करोड़ की फीस पर सीएसके में शामिल हुए जबकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर एडवर्ड्स भी 3 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर सीएसके में शामिल हुए।

एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने से पहले खरीदा था लेकिन पैर की चोट के कारण बाहर होने के बाद वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके। वहीं बदले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को 4.8 करोड़ रुपए की उनकी मौजूदा फीस पर हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी 2 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर एसआरएच में शामिल किया। खिलाड़ियों को बरकरार रखने की समयसीमा 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें