Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन के लिए बाहर हुआ ये क्रिकेटर

April 21, 2026

IPL के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन के लिए बाहर हुआ ये क्रिकेटर

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अब पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय आयुष के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लग गई। यह चोट इतनी ज्यादा है कि उन्हें ठीक होने में करीब 6 से 12 हफ्ते लगेंगे, इसलिए वे इस सीजन में वापसी नहीं कर पाएंगे।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स CSK की आलोचना कर रहे

उस मैच में आयुष इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में आए थे और उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में तेज 30 रन बनाए। लेकिन रन लेते समय उन्हें अचानक दर्द हुआ। इसके बावजूद वे कुछ देर तक खेलते रहे, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं कि टीम ने उन्हें क्यों नहीं रोका। सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स CSK की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आयुष पहले से ही असहज लग रहे थे और उनके पैर पर पट्टी भी बंधी थी, फिर भी उन्हें खेलने दिया गया।

आयुष के बाहर होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई

CSK के लिए यह और भी चिंता की बात है क्योंकि टीम पहले से ही चोट की समस्या से जूझ रही है। तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इससे टीम का संतुलन बिगड़ गया है। इस सीजन में CSK का प्रदर्शन पहले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है, और अब आयुष के बाहर होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब टीम को नए खिलाड़ियों और नए कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना होगा।

IPL में आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन

IPL 2026 में आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंंने 6 मैच में 33.50 की औसत के साथ 201 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 177. 87 रहा। इस प्रदर्शन के साथ आयुष टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें