Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई सुपर किंगस के बल्लेबाज कॉनवे का IPLसे बाहर होना तय

March 4, 2024

चेन्नई सुपर किंगस के बल्लेबाज कॉनवे का IPLसे बाहर होना तय

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण कम से कम आठ सप्ताह तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे जिससे उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होना तय है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने टी20 श्रृंखला के दौरान 32 वर्षीय कॉनवे के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसका उन्हें ऑपरेशन करवाना होगा।

इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ कॉनवे के अंगूठे के जोड़ में हल्का फ्रैक्चर है और वह इस इस सप्ताह ऑपरेशन करवाएंगे। उनके आठ सप्ताह में फिट होने की उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे को 2022 की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड रुपए में खरीदा था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 23 मैच में 46.12 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं। आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा जिसका पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें