Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम

चेन्नई: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नाबाद (42) रनों की धैर्यपूर्ण पारी और सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांड की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 61वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में आर अश्विन ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर रचिन रविंद्र 18 गेंदों में (27) को आउटकर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। आठवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने डैरिल मिचेल 13 गेंदों में (22) रन को पगबाधा कर आउट किया। मोईन अली (10), शिवम दुबे (18) बनाकर आउट हुये। 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा (5) को क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने पर आउट करार दिया गया। ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद (42) रन बनाये। समीर रिजवी आठ गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Exit mobile version