Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया: रहाणे

April 24, 2023

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया: रहाणे

कोलकाता: अंजिक्य रहाणे ने अपने आक्रामक तेवरों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार सभी को चौंकाया है और उन्होंने इसका श्रेय चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया।रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को 29 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेली जिससे चेन्नई ने यह मैच 49 रन से जीता। यह इस सत्र में उनका दूसरा अर्धशतक था।

रहाणे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ मैं आपको एक ही चीज कह सकता हूंङ्घ. मैंने वास्तव में अपनी पारी का भरपूर आनंद लिया। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि हमने यह मैच जीता।’रहाणे ने धोनी को श्रेय देते हुए कहा कि उन्हें केवल मौके की जरूरत थी और भारत के विश्वकप विजेता कप्तान ने उन्हें फॉर्म में वापसी के लिए यह मौका दिया।

उन्होंने कहा,‘‘ जब आप माही भाई (धोनी) की कप्तानी में खेलते हो तो आपको कई चीजें सीखने का मौका मिलता है। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर होने के नाते आप हमेशा आगे बढ़ना चाहते हो।’’रहाणे ने कहा,‘‘ जिस तरह से यह प्रारूप विकसित हो रहा है मुझे लगता है कि आपको एक व्यक्ति के रूप में अपने कौशल को लगातार बेहतर करना होगा।

मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी में सुधार करता रहा हूं। मैं अब अपने शॉट का प्रदर्शन कर पाया हूं क्योंकि चेन्नई ने मुझे इसका मौका दिया।’’ भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने वाले इस 34 वर्षीय बल्लेबाज को नीलामी में चेन्नई ने उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में खरीदा था।रहाणे ने कहा,‘‘ र्टिनंग प्वाइंट यह रहा कि मुझे खेलने का मौका मिला। जब चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे खरीदा तो मैं वास्तव में बहुत खुश था। उन्होंने मुझे खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया।’’ आईपीएल में शानदार फॉर्म से रहाणे के लिए भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी के दरवाजे खुल गए हैं।

भारत की तरफ से उन्होंने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था जबकि 2018 के बाद से उन्होंने कोई वनडे नहीं खेला है। उनका ध्यान हालांकि अभी चेन्नई की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करना है।रहाणे ने कहा,‘‘ जब भी कोई अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसको लेकर चर्चा होती है। मुझे खुशी है कि लोग मेरे बारे में अच्छी बातें कर रहे हैं और मेरे बारे में सोच रहे हैं। लेकिन मेरा काम वर्तमान में जीना और चेन्नई की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करना है।’’ भाषा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें