Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अनकैप्ड’ MS Dhoni को रिटेन करने के लिए Chennai Super Kings का रास्ता साफ!

September 30, 2024

‘अनकैप्ड’ MS Dhoni को रिटेन करने के लिए Chennai Super Kings का रास्ता साफ!

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद में शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि जिन भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम 5 कैलेंडर वर्ष में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, उन्हें ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी माना जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सके जो आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप सैमीफाइनल में देश के लिए खेले थे।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘अगर कोई भारतीय खिलाड़ी संबंधित सत्र के आयोजन से पहले पिछले 5 कैलेंडर वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआती एकादश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं है तो एक ‘कैप्ड’ (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला) भारतीय खिलाड़ी ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) हो जाएगा।’

शनिवार को संचालन परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया था कि 10 फ्रैंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम 6खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) करने की अनुमति होगी जिसमें नीलामी का एक ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपए के बढ़े हुए टीम पर्स में से 75 करोड़ रुपए होगी।? ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के लिए रिटेन करने का खर्चा 4-4 करोड़ रुपए होगा इसलिए सीएसके अगर धोनी को रिटेन भी करती है तो नीलामी के लिए निश्चित रूप से काफी बचत कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें