Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai को हराकर जीत की राह पर लौटने उतरेगी Chennai Super Kings

May 5, 2023

Mumbai को हराकर जीत की राह पर लौटने उतरेगी Chennai Super Kings

चेन्नई: पिछले तीन मैचा में महज एक अंक बना सकी चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी हालांकि मुंबई के हौसले बुलंद है और यह उसका पसंदीदा मैदान भी है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर पिछले दो मुकाबले जीते हैं । उसने 2019 में यहां चेन्नई को हराया और करीब चार साल बाद यहां चिर प्रतिद्वंद्वी चार बार की चैम्पियन टीम से खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम का लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश की भेंट हो गया जबकि उससे पहले दो मैचों में उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 अप्रैल को आखिरी गेंद पर पराजय का सामना करने वाली चेन्नई को उम्मीद है कि इस बार वह अपने दर्शकों को निराश नहीं करेगी। डेवोन कोंवे (414 रन) और रूतुराज गायकवाड़ (354 रन) ने टीम को अच्छी शुरूआत दी है लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका। अनुभवी अंजिक्य रहाणे और युवा शिवम दुबे ने रन बनाये हैं लेकिन अंबाती रायुडू और मोईन अली का बल्ला कमोबेश खामोश ही रहा है। बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे उतर रहे धोनी ने कुछ अच्छे शॉट खेले हैं लेकिन उनके प्रशंसक इस बात पर हैरान हैं कि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे रायुडू और रंविद्र जडेजा को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिये क्यो भेज रहे हैं।

चेन्नई ने रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले मैच में मुंबई को हराया था और रहाणे एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। दीपक चाहर की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है लेकिन तुषार देशपांडे (17 विकेट , इकॉनामी रेट 12.11) ने काफी रन दिये हैं। जडेजा ने गेंदबाजी अच्छी की है लेकिन बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके । हरफनमौला मिशेल सेंटनेर को उतारने की बात हो रही है लेकिन देखना यह होगा कि वह मोईन या महीश तीक्षणा की जगह ले सकते हैं या नहीं। उधर धीमी शुरूआत के बाद मुंबई इंडियंस ने लय हासिल कर ली है और बड़े लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब हो रही है । विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने मे हालांकि गेंदबाजों के नाकाम रहने से कप्तान रोहित शर्मा की परेशानी बढी है । अनुभवी जोफ्रा आर्चर विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। मुंबई टीम प्रबंधन सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के फॉर्म में लौटने से खुश होगा ।टिम डेविड और तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है।

टीमें : मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल। चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह। मैच का समय : दोपहर 3.30 से ।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें