चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
आज यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टॉस जीतना अच्छा रहा, पिच काफी नमी दिख रही है। हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछला मैच हम कुछ रनों के अंतर से हार गए हैं लेकिन इससे हमारे आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा दीपक हल्की सी चोट लगी है। इसी कराण से उनकी जगह पर शार्दुल आए और पथिराना की जगह मुस्तफिजुर की टीम में वापसी हुई हैं।

