Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई टर्बोस ने एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग में जीता खिताब

March 21, 2023

चेन्नई टर्बोस ने एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग में जीता खिताब

नई दिल्ली: चेन्नई टर्बोस ने जयपुर जायंट्स को 100-82 से हराकर एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग में खिताब जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजेता चेन्नई टर्बोस को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिला जबकि उप विजेता जयपुर जायंट्स को दो लाख रुपये से संतोष करना पड़ा। चेन्नई टीम के अरविंद अनंदुरई ने सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार जीता और उन्हें एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिला।

चंडीगढ़ कॉन्करर्स के अगु स्टेनली ने डंक प्रतियोगिता जीती जबकि हैदराबाद हुप्स के मनदीप सिंह ने तीन अंकों का शूट आउट जीता। चेन्नई ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीता। चेन्नई ने फाइनल में जयपुर के खिलाफ पहले क्वार्टर में 25 अंकों की बढ़त बनायी और इसे अंत तक बरकरार रखा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें