Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैस ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने जीता सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब

July 8, 2025

चैस ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने जीता सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब

जाग्रेब: विश्व के नंबर-वन मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.5 अंक के साथ सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट खिताब जीत लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन 19.5 अंक के साथ डी. गुकेश तीसरे स्थान पर रहे।

नॉर्वे के कार्लसन ने अंतिम ब्लिट्ज मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच को हराकर कुल 22.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। यह उनकी लगातार छठा जीसीटी रैपिड और ब्लिट्ज खिताबी जीत है। रैपिड चरण में 10 अंक लेने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज में 18 राउंड से 12.5 अंक जुटाए और वेस्ली सो पर 2.5 अंकों की बढ़त के साथ जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें : जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई… पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से जीवित हूं, जानें नूपुर शर्मा ने ऐसा क्यों कहा       

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें