Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री मान ने हरमनप्रीत से कहा, केंद्र की मंजूरी मिलती तो जरूर पेरिस आकर हौसला बढ़ाता

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन किया और मौजूदा पेरिस ओलंपिक में आगामी क्वार्टर फाइनल मैच के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हरमनप्रीत से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि वह पेरिस आकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसलिये अब उन्हें उन्हें टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना होगा।

Exit mobile version