Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL: UP Warriors ने हीली की जगह Chinelle को चुना, हीथर और गार्थ RCB की टीम में शामिल 

February 3, 2025

WPL: UP Warriors ने हीली की जगह Chinelle को चुना, हीथर और गार्थ RCB की टीम में शामिल 

नई दिल्ली: यूपी वारियर्स ने 14 फरवरी से बड़ोदरा में शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चोटिल एलिसा हीली के स्थान पर वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली पैर की चोट के कारण डब्ल्यूपीएल के तीसरे सत्र में नहीं खेल पाएंगी। हेनरी ने वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसे उन्होंने 473 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी लिए हैं। वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर उन्हें अपनी टीम से जोड़ा है।

इस बीच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोफी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह हीथर ग्राहम और किम गार्थ को अपनी टीम में लिया है।डिवाइन और क्रॉस ने व्यक्तिगत कारणों से इस साल डब्ल्यूपीएल से हटने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की 35 वर्षीय खिलाड़ी डिवाइन ने खेल से

अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है। इंग्लैंड की ऑलराउंडर क्रॉस पीठ की चोट से उबर रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने पांच टी20 मैच खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। गार्थ ने 56 वनडे और चार टेस्ट के अलावा 59 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। वह डब्ल्यूपीएल में पहले गुजरात जॉइंट्स की तरफ से खेल चुकी है। आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें