Site icon Dainik Savera Times

Chris Gayle ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया भारत का सबसे सफल कप्तान

श्रीनगर: वैस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अच्छा काम किया है। धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की और उनमें से 110 मैचों में जीत हासिल की। धोनी ने भारत को 3 प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं – 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 में क्रिकेट विश्व कप, और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। धोनी ने सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 332 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते और 120 में हार का सामना किया। क्रिस गेल ने कहा, ‘धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने वास्तव में एक नया ट्रैंड सैट किया है।’

Exit mobile version