Site icon Dainik Savera Times

Cincinnati Open: सेमीफाइनल में पहुंचीं इगा स्वियाटेक, एलेना रयबाकिना इंजरी के चलते हुईं बाहर

Cincinnati Open Swiatek

Cincinnati Open Swiatek

Cincinnati Open: एलेना रयबाकिना को सिनसिनाटी ओपन क्वार्टर फाइनल मैच से बाएं टखने में चोट के कारण बाहर होना पड़ा। इंजरी की वजह से जहां वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं, वहीं उनकी विपक्षी इगा स्वियाटेक सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

मैच के दौरान स्वियाटेक 4-1 से आगे थीं और रयबाकिना 40-15 पर सर्व कर रही थीं। उसी समय रयबाकिना के लिए मुश्किल शुरू हुई। रयबाकिना नेट पर एक रैली खत्म नहीं कर सकीं।

डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, अगले पॉइंट पर उन्हें अपनी पहली सर्व पर पुश करने में मुश्किल हुई, जो सिर्फ तीन शॉट तक चली, और गेम के बीच में मेडिकल जांच के बाद, रयबाकिना ने कुछ देर बाद मैच खत्म करने का फैसला किया।

रायबाकिना ने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, मैं सर्व से पुश भी नहीं कर पा रही थी। चलने में दर्द हो रहा है। एमआरआई के बाद समस्या के बारे में और पता चलेगा।”

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/sports/us-open-2026-prize-money/

उन्होंने कहा, “यह मुझे लंबे समय से परेशान कर रहा था। कनाडा में बहुत सारे मैच खेलने और यहां लगातार दो मैच खेलने के बाद और मैच से पहले ठीक लग रहा था लेकिन बदकिस्मती से एक गलत मूवमेंट, एक लैंडिंग, और समस्या शुरू हो गई।”

बुधवार को चौथे राउंड में सारा बेजलेक से सबालेंका के हारने के बाद, रायबाकिना को वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग लेने के लिए सिनसिनाटी में फाइनल में पहुंचना था। इसके बजाय, सबालेंका अगले हफ्ते यूएस ओपन में टॉप स्पॉट बनाए रखेंगी। टोरंटो चैंपियन स्वियाटेक का मुकाबला सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला से होगा।

स्वियाटेक ने कहा, “मुझे पता है कि यह भी जरूरी है। लेकिन यूएस ओपन तो यूएस ओपन है। मुझे उम्मीद है कि वह इसके लिए तैयार होगी। वह दुनिया में नंबर 1 बनने के बहुत करीब है। मुझे लगा कि हम अच्छा मैच खेल रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य प्राथमिकता है। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगी।”

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version