Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coco Gou और Ben Shelton पहली बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे 

September 6, 2023

Coco Gou और Ben Shelton पहली बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे 
न्यूयॉर्क: अमेरिका के 20 वर्ष के बेन शेल्टन और उनकी हमवतन 19 वर्ष की कोको गॉ पहली बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो जैसे अनुभवी खिलाड़ी को 6 . 2, 3 . 6, 7 . 6, 6 . 2 से हराया। अब उनका सामना 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा।
जोकोविच ने नौवीं रैंकिंग वाले अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6 . 1, 6 . 4, 6 . 4 से हराया। कोको गॉ ने लाटविया की येलेना ओस्टापेंको को 6 . 0, 6 . 2 से मात दी। 2001 में सेरेना विलियम्स के बाद अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली देश की सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई।
पिछले 17 मैचों में यह उनकी 16वीं जीत थी और अब उनका सामना चेक गणराज्य की दसवीं रैंंिकग वाली कैरोलिना मुकोवा से होगा। फ्रेंच ओपन फाइनल खेलने वाली मुकोवा ने रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6 . 0, 6 . 3 से हराया। पिछले साल वह अमेरिकी ओपन के पहले दौर से बाहर हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें