Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। देश की झोली में कुल 16 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
भारतीय मुक्केबाजों का खासतौर पर 10वें दिन जलवा देखने को मिला। मुक्केबाजी में भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए। पीएम मोदी ने 60 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीतने पर मुक्केबाज सचिन सिवाच को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सचिन सिवाच ने ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीता। पुरुषों के 60 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में मिली इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई। वह कई युवा बॉक्सर्स को प्रेरित करेंगे। उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वे हमेशा भारत का मान बढ़ाते रहें।”
Sachin Siwach strikes Gold at Glasgow!
Congrats to him for the success in the Men’s 60 kg Boxing event. He will motivate several young boxers. All the best for his endeavours ahead. May he always make India proud. #CWG2026
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
प्रधानमंत्री ने महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बधाई देते हुए लिखा, “महिलाओं के 75 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर लवलीना बोरगोहेन पर गर्व है। उन्होंने अपने सभी मुकाबलों में शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। उनका समर्पण और निरंतरता देश भर के एथलीटों को प्रेरित करते रहते हैं।”
ये भी पढ़ें- ITR दाखिल करने के लिए इन लोगों को मिला है 31 अक्टूबर तक का समय! जानें क्या है शर्तें
महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी की गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री ने तारीफ की। उन्होंने लिखा, “अरुंधति चौधरी ने ग्लासगो गेम्स में महिलाओं के 70 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में शानदार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बेहतरीन तकनीक और अटूट आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। आने वाले वर्षों में उन्हें और भी सफलताएं मिलें, ऐसी शुभकामनाएं।”
Arundhati Choudhary scripts history with a brilliant Gold in the Women’s 70 kg Boxing event at the Glasgow Games! She displayed technical excellence and unwavering confidence. Congratulations to her. Wishing her many more successes in the years ahead.#CWG2026
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
प्रिया घांगस को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “प्रिया घांगस ने महिलाओं के 60 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में शानदार गोल्ड मेडल जीता है। यह उनकी बेहतरीन स्किल और मानसिक मजबूती को दिखाता है। उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने साक्षी और जदुमणि सिंह की मुक्केबाजी में मेडल जीतने पर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “महिलाओं के 51 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में साक्षी ने शानदार गोल्ड मेडल जीता। उनके बेहतरीन प्रदर्शन और निर्णायक जीत के लिए उन्हें बधाई। वे भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करें।”
A prestigious Gold for Sakshi in the Women’s 51 kg Boxing event! Congratulations to her on a commanding performance and a decisive victory. May she continue to scale greater heights!#CWG2026
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
“ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुषों के 55 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर जादुमनी सिंह मंडेंगबाम को बधाई। उनकी यह सफलता उनके साहस, अनुशासन और दृढ़ता का नतीजा है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
शॉट पुट में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सोमन राणा को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, “सोमन राणा ने इतिहास रच दिया। पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। इस शानदार जीत के साथ, उन्होंने इस इवेंट में भारत के लिए पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल हासिल किया है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनका फोकस और अटूट संकल्प साफ दिखाई दिया। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
वहीं, पुरुष कैटेगरी में शॉट पुट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले शुभम जुयाल की भी पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर शुभम जुयाल पर बहुत गर्व है। उनकी जबरदस्त तकनीक और खेल के प्रति उनका समर्पण तारीफ के काबिल है। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।”

