Site icon Dainik Savera Times

सूर्यकुमार के आईपीएल में पहला मैच खेलने को लेकर चिंता

मुंबई: एड़ी की सर्जरी से उबर रहे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ उन्हें अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मेडिकल स्टाफ की ओर से क्लियरेंस नहीं मिला है इस कारण उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है।

मुंबई के प्रमुख कोच मार्क बाउचर ने बताया कि सूर्यकुमार को बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ से क्लियरेंस नहीं मिल पाया है। हालांकि वह मुंबई के दो अभ्यास मैचों का हिस्सा हो सकते हैं। इसके बाद मुंबई की टीम अपने पहले मैच के लिए अहमदाबाद रवाना होगी।

Exit mobile version